"जरूरत पड़ी तो थाना परिसर में ही मनाएंगे अंबेडकर जयंती", भीम आर्मी का बड़ा ऐलान - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Friday, April 3, 2026

"जरूरत पड़ी तो थाना परिसर में ही मनाएंगे अंबेडकर जयंती", भीम आर्मी का बड़ा ऐलान

"जरूरत पड़ी तो थाना परिसर में ही मनाएंगे अंबेडकर जयंती", भीम आर्मी का बड़ा ऐलान थाना परिसर में ही मनाएंगे अंबेडकर जयंती", भीम आर्मी का बड़ा ऐलान



झारखंड के पलामू में आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल, जिला अध्यक्ष चंदू राम के नेतृत्व में अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, मेदिनीनगर (पलामू) पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी विवेक कुमार से मुलाकात कर पिछले तीन महीनों से लंबित SC/ST मामलों में हो रही लापरवाही पर गंभीर आपत्ति जताई।

वही बैठक के दौरान नेताओं ने विशेष रूप से पिछले दिनों अमित दुबे द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान से जुड़े मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाया। भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कहा गया की जांच के नाम पर मामलों को लंबित रखना और समय पर FIR दर्ज नहीं करना, कानून एवं संविधान की भावना के खिलाफ है

जिला अध्यक्ष सुनील उरांव एवं चंदू राम ने संयुक्त रूप से प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व में DJ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया, जबकि रामनवमी में प्रशासन इसे लागू कराने में विफल रही। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने में पलामू पुलिस असफल रही है।

भीम आर्मी के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 14 अप्रैल (डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती) से पहले अमित दुबे सहित अन्य लंबित मामलों में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी जिला स्तर पर कड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। साथ ही यह भी कहा गया कि जरूरत पड़ने पर अंबेडकर जयंती थाना परिसर में ही मनाई जाएगी।

इस दौरान पार्टी के नेताओं अजय सिंह चेरो, नागमणि रजक, सुनील उरांव, चंदू राम एवं अनुराग भारती ने थाना प्रभारी से कई अहम सवाल पूछे। आसपा नेता नागमणि रजक ने कड़े शब्दों में पूछा कि आखिर संविधान के किस प्रावधान के तहत 30-60 दिनों तक आवेदन को बिना कार्रवाई के लंबित रखा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी के कार्यकाल में SC/ST मामलों में कार्रवाई की गति बेहद धीमी रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह चेरो ने कहा कि यह केवल एक मामला नहीं है, बल्कि अधिकांश आवेदकों को महीनों तक थाना के चक्कर लगवाए जाते हैं और अंततः मामलों को दबा दिया जाता है। इससे अनुसूचित जाति/जनजाति समाज में प्रशासन के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है, जो सामाजिक तनाव का कारण बन सकता है जिला सचिव अनुराग भारती ने जानकारी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो 14 अप्रैल को व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी रवि कुमार, सत्येंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, परिणीत सिंह, रंजन कुमार,सनी कुमार, राजन, रजा खान,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे 


No comments:

Post a Comment