जयंती से पहले बाबासाहेब की मूर्ति लगाने से रोका, मचा भारी बवाल पहुंची पुलिस
![]() |
| (फोटो: पुलिस और ग्रामीणों में बातचीत) |
छतरपुर : 14 अप्रैल को भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती आ रही है उससे पहले पूरे देश से भर में जयंती को लेकर तैयारी बड़ी धूमधाम से चल रही लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां पर बाबा साहेब की मूर्ति लगाने पर भारी बवाल और हंगामा हो गया गनीमत यह रही की घटना को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को वहां पर पहुंचना पड़ा
दरअसल आपको बता दे तो छतरपुर के लवकुशनगर थानाक्षेत्र के पीरा गांव का मामला है जहां डॉ अंबेडकर जी की मूर्ति लगाने को लेकर गांव के दो पक्षों में भारी विवाद हो गया, दलित समाज ने स्वर्ण समाज पर आरोप लगाए कि उन्होंने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने से रोका है !
दोनों पक्षों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि वहां पर पुलिस को बीच में आना पड़ा, बताया जा रहा है कि मंदिर के बगल में मूर्ति लगाने को लेकर यह तनाव बढ़ा हैं पीरा गांव में भीम आर्मी के साथ बसपा और सपा के समर्थकों का जमावड़ा लग चुका है वहीं गांव का ब्राह्मण समाज भी अड़ा,
तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए भारी पुलिस बल सामने SDOP और SDM मौके पर मौजूद, वही गांव में दलित समाज ने ऐलान किया है कि 14 अप्रैल बाबासाहेब की जयंती से पहले यह मूर्ति यहां पर लगाएंगे उसके लिए धरने पर बैठने की भी चेतावनी दी है
Related video :

No comments:
Post a Comment