बड़कोट में बहुजन समाज पार्टी की बड़ी बैठक, पोलिंग बूथ तक संगठन को मजबूत करने के आदेश
![]() |
| (फोटो : बैठक कै दौरान की तस्वीर) |
उत्तराखण्ड : प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टिया एक्टिव हो गयी है इधर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बड़कोट में संपन्न हुई जिसमें संगठन पर चर्चा कर विधानसभा सेक्टर बूथ संगठन की समीक्षा की गई और पार्टी के पदाधिकारी को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस तैयार रहने के लिए जल्द से जल्द पोलिंग बूथ तक संगठन को मजबूत करने हेतु कहा गया।
बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव श्री संजय खत्री द्वारा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर बसपा की रीति नीति और मान्य बहन जी के द्वारा किए गए विकास कार्य को जन जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया। और कार्यकर्ताओं को समय से पोलिंग बूथों के संगठन को पूरा करने के लिए कहा गया।
बैठक में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए भी चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी श्री बुद्धि लाल जी,टिहरी लोक सभा प्रभारी श्री नेमचंद जी, जिला उपाध्यक्ष श्री कुशल पाल नाथ जी, जिला संयोजक श्री विनोद शाह जी, पुरोला विधानसभा प्रभारी श्री उपेंद्र चौहान जी, नगर अध्यक्ष श्री दीपक भारती जी, नगर प्रभारी श्रीमती पूर्णा देवी, दूसरे नगर प्रभारी श्री चंद्र मोहन रोंगटा जी,जिला सचिव श्री मुरारी प्रसाद जी, सुशील कुमार, हरिलाल, श्रीमती कलम पत्ती, मनोज आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment