मोदी के मंत्री ने बहुजन समाज के इन्फ्लुएंसर मुकेश मोहन को भेजा 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है मामला - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Sunday, March 29, 2026

मोदी के मंत्री ने बहुजन समाज के इन्फ्लुएंसर मुकेश मोहन को भेजा 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है मामला

मोदी के मंत्री ने बहुजन समाज के इन्फ्लुएंसर मुकेश मोहन को भेजा 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है मामला 



दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी का एक नोटिस इस समय काफी ज्यादा चचाओं का विषय बना हुआ कारण है बहुजन समाज से आने वाले इन्फ्लुएंसर मुकेश मोहन को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजना 


दरअसल मुकेश मोहन ने बताया है कि कुछ दिन पहले @thecaravanindia (नितिन गडकरी) ने नितिन गडकरी पर एक रिपोर्ट छापी। रिपोर्ट नितिन गडकरी और बीफ के कारोबार से संबंधित थी।


आगे उन्होंने लिखा है कि "इस रिपोर्ट के आधार पर मैंने एक वीडियो किया। उस वीडियो के लिए मुझे 50Cr की मानहानि का नोटिस दिया गया और मुझपर नागपुर में एक FIR करवाई गई है।" इतना ही नहीं मुकेश मोहन ने बताया है उन का फ़ोन नागपुर में थाने में जफ़्त कर लिया गया है 


क्या था पूरा मामाल...? 


विवाद शुरू होता है 'द कारवां’ की एक रिपोर्ट से जिस में दावा किया गया था कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पारिवारिक कंपनी एक गोमांस एक्सपोर्टर कंपनी से जुड़ी हुई है। इस सब विवाद के बाद कारवां को भी लगभग 50 करोड़ रुपये के मानहानि हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा 


मुकेश मोहन को मिला समर्थन 


बहुजन समाज से आने वाले इन्फ्लुएंसर मुकेश मोहन को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा यह न्यूज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई जिस के बाद इस मामले में बडे़-बडे़ सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल भी उन के समर्थन में उतरते नजर आएं हैं

No comments:

Post a Comment