दलित की जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Thursday, April 23, 2026

दलित की जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट

दलित की जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट 

(फोटो : पीड़ित अवधेश कुमार )

लखनऊ : पकरा बाज़ार गाँव थाना माल में दलित की जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से दबंग द्वारा दलित के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है 


दरअसल दलित युवक अवधेश कुमार के ने बताया कि गाँव के निकट गढैया तालाब के किनारे उस का घर हैं और अपने घर के सामने तालाब को पाटकर अपन सहन बना लिया है


लेकिन अवधेश कुमार का आरोप है कि गाँव के गया प्रसाद गुप्ता पुत्र सरजू प्रसाद, दिनेश कुमार गुप्ता, विनीत कुमार गुप्ता पुत्रगण गया प्रसाद गुप्ता आदि लोगो ने भी आधे से अधिक गढैया तालाब को पाटकर अपने कब्जे में ले लिया है और साथ में सहन की जगह पर जबरन कब्जा करना चाहतें हैं 


इस को लेकर गांव के दबंगों द्वारा कई बार दलित परिवार पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें महिलाओं को घर में घुसकर कई बार मारपीट जिसमे उन्हें कई गम्भीर चोटे भी आयी


पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है जिस वजह से उन के हौसले बुलंद हैं

No comments:

Post a Comment