भीम आर्मी ने विकास को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, समर्थकों ने बधाई दी
कठुआ (जम्मू): भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने युवा मोर्चा का विकास को जम्मू के कठुआ जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
यह खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने देर रात तक फोन पर भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। विकास ने संगठन द्वारा दी गई, इस जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का विश्वास पदाधिकारियों को दिलाया।
यह पद राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और प्रमुख सह-संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार लोनी ने दिया है।विकास को संगठन विस्तार, दलित समुदाय के अधिकारों और संवैधानिक सुरक्षा के लिए काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने में भी उनका अहम योगदान अपेक्षित है।

No comments:
Post a Comment