बाजार में बने गेट को तिरंगे से भगवा रंग में किया पेंट, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप
मुडिला : अखंडनगर थाना अंतर्गत ग्राम सभा नसदपुर मेवानगर बाजार में बने गेट को गणतंत्र दिवस 26जनवरी 2026 के मौके पर तिरंगे कलर से पेंट किया गया था। दिनांक 19 अप्रैल 2026 कुछ सामाजिक तत्व द्वारा तिरंगे से भगवा रंग में पेंट करवा दिया। जिससे स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया
बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की मौके पर इस गेट पर बाबा साहब का झंडा लगा लगाया गया था जिसको देखते हुए स्वर्ण ने नाराज होकर उसे झंडे को फाड़ कर फेंक दिया जिससे अंबेडकरवादियों ने विरोध किया तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया
घटना के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन के सामने ही उस गेट को भगवा रंग कर दिया गया और तिरंगे को मिटा दिया गया तथा उसे गेट पर भगवा ध्वज फहरा दिया गया इसके बाद लोगों ने इसका विरोध किया और बाबा साहब एवं तिरंगे का अपमान बताया

No comments:
Post a Comment