युवाओं पर लाठी चार्ज मामले में बसपा नेता अनीता पॉल का बड़ा बयान
बहुजन समाज पार्टी की ब्लॉक समिति सदस्य अनीता पॉल ने पटियाला में हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है घटना पर अनीता पॉल ने कहा कि पटियाला में अपने जायज़ हकों और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं और कर्मचारियों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को अपनी बात रखने और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का अधिकार होता है।
उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान बातचीत और संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिए। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है
अनीता पॉल ने सरकार से मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी

No comments:
Post a Comment