बसपा ने अंतरराष्ट्रीय गायिका गिन्नी माही को किया सम्मानित, अनीता पॉल ने किया सम्मान पत्र भेंट
महान संत श्री कृष्ण नाथ जी चहेड़ू वाले के 75वें वार्षिक यज्ञ एवं धार्मिक समागम के अवसर पर आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका गिन्नी माही का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की ब्लॉक समिति सदस्य एवं विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर की प्रतिनिधि अनीता पॉल ने उन्हें स्मृति चिन्ह और सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने संत श्री कृष्ण नाथ जी के मानवता, समानता और भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी द्वारा चलाए जा रहे “पंजाब संभालो अभियान” से जुड़ने की भी अपील की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब के बेहतर भविष्य, सामाजिक न्याय, भाईचारे और समग्र विकास के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए।
उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों तथा समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे प्रदेश की प्रगति और जनहित के मुद्दों को मजबूत करने के लिए इस अभियान से जुड़कर अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह मुहिम पंजाब को विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता के मार्ग पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

No comments:
Post a Comment