कठुआ में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग तेज - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Wednesday, June 10, 2026

कठुआ में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग तेज

कठुआ में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग तेज

(अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करते भीम आर्मी नेता)

कठुआ | संवाददाता

जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित अंबेडकर चौक पर बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन, आजाद समाज पार्टी तथा विभिन्न सामाजिक एवं बहुजन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट रजत रमित, सुरिंदर अत्री और बलराम राज की रिहाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया और प्रशासन से गिरफ्तार साथियों को बिना किसी शर्त के रिहा करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार लोनी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गिरफ्तार किए गए साथियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और न्याय सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इस तरह की गिरफ्तारियां लोकतांत्रिक अधिकारों और जनआवाज को दबाने का प्रयास हैं। भीम आर्मी, जनजागृति मंच और अंबेडकर सेना मूलनिवासी सहित अन्य संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन के अंत में संगठनों ने प्रशासन के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें दोहराईं, जिनमें एडवोकेट रजत रमित, सुरिंदर अत्री और बलराम राज की तत्काल रिहाई प्रमुख रही। प्रदर्शन पूरे समय शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने संविधान तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की

No comments:

Post a Comment