उज्जैन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव, हजारों विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़ - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Sunday, June 21, 2026

उज्जैन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव, हजारों विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़

उज्जैन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव, हजारों विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़


उज्जैन
। छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर उज्जैन में विद्यार्थियों ने बड़ा आंदोलन किया। शहर में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर अपनी मांगों को मजबूती से उठाया।

प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि छात्रवृत्ति, गाँव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, मेधावी योजना और आवास सहायता जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लंबे समय से अनेक पात्र छात्रों तक नहीं पहुंच पाया है। इसके अलावा MPESB की परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग से जुड़े मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया।

छात्रों का कहना है कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों में लगातार हो रही देरी से युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। इसी कारण उन्होंने संगठित होकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया। आंदोलन के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं और संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

छात्र नेता पवन अहिरवार ने कहा कि यह केवल योजनाओं के भुगतान का मामला नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और उनके अधिकारों का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेशभर में छात्र आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

आंदोलन में शामिल छात्रों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए छात्र हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment