दलौदा में आज़ाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान, मुस्लिम व पिछड़ा वर्ग के दर्जनों लोग पार्टी में शामिल - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Wednesday, June 17, 2026

दलौदा में आज़ाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान, मुस्लिम व पिछड़ा वर्ग के दर्जनों लोग पार्टी में शामिल

दलौदा में आज़ाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान, मुस्लिम व पिछड़ा वर्ग के दर्जनों लोग पार्टी में शामिल 


मंदसौर
। जिले के दलौदा स्थित महाराणा प्रताप रिसोर्ट में भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में विभिन्न समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना तथा दलित, पिछड़ा, मुस्लिम, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के बीच एकता को मजबूत करना रहा।

सम्मेलन का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, महात्मा ज्योतिबा फुले और मान्यवर कांशीराम के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सुनील अस्तेय ने कहा कि बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और भाईचारे का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें 

कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग के कई लोगों ने आज़ाद समाज पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में अमजद शाह, हकीम शाह, समीर खान, आजम, जावेद शाह, जुनैद, इरफान, सुनील प्रजापत, प्रदीप खारोल और रवी मीणा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर भीम आर्मी के संभाग सचिव पारस आज़ाद, जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप परमार, गुफरान खान, मंगलेश सूर्यवंशी, गोपाल रायकवार और नितेश खारोल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में नवसदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment