सुलतानपुर : नारा लगवाने के लिए दो मुस्लिम युवकों से कथित मारपीट और लूट, वायरल वीडियो
![]() |
( AI निर्मित फोटो ) |
सुलतानपुर। जिले के चांदा थाना क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आने के बाद है लगातार चर्चाओं का विषय बना हुआ है सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिस के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस में दी शिकायत के अनुसार बताया है कि प्रतापगढ़ निवासी आफताब आलम अपने रिश्तेदार मोहम्मद जीशान के साथ बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और कथित रूप से धार्मिक नारा बोलने का दबाव बनाया। आरोप लगाया है कि इसके बाद दोनों युवकों के साथ हाथापाई की गई और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित का यह भी दावा है कि घटना के दौरान उसके पास रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी और एक ड्रिल मशीन छीन ली गई।
आरोप कि पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने बताया कि धमकियों के कारण वह तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सका, लेकिन बाद में चांदा कोतवाली पहुंचकर नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर नजर बनाए हुए है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment