जम्मू उत्तर में बीएसपी की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
जम्मू। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की जम्मू उत्तर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देशों के तहत सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
दर्शन राणा ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने, नियमित रूप से बूथ क्षेत्रों का दौरा करने और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीएसपी सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा के साथ-साथ जनाधार बढ़ाने और पार्टी गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान चरणजीत चरगोत्रा, राजा सिंह, जगदीश भगत, तरसेम लाल, बेहरी लाल, कृष्ण लाल, श्याम लाल, दर्शन थापा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
.jpg)
No comments:
Post a Comment