विकास सिंह ने साथियों के साथ रात के अंधेरे में घर पर धावा! जातिसूचक दी गालियां, मारपीट
अमेठी : जंगल राम नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पूरे सांबर सिंह में शनिवार रात कथित तौर पर हुई एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि करीब दस लोगों ने एकजुट होकर उनके घर में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि जातिसूचक गालियां दीं, महिला के साथ अभद्रता की और घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गए।
पीड़ित रामसूरत द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही विकास सिंह, विशाल सिंह, योगेंद्र सिंह, अंगद सिंह, अरुण सिंह, बबेनाम सिंह, सूरज सिंह, बब्बू सिंह, दर्शन सिंह और बब्बा सिंह सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पूरे हमारे परिवार को अपमानित किया।
पुलिस में दी तहरीर में कहा गया है कि जब हमने विरोध किया तो हमलावरों ने रामसूरत, उनकी बहू लाली कोरी, बेटे राकेश कोरी, अजय कोरी और अभिषेक कोरी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आई
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया और मौके का फायदा उठाकर घर में रखे जेवर अपने साथ ले गए। घटना के बाद जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित रामसूरत ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के साथपरिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है
पूरे मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है
रिपोर्ट- अशोक राज

No comments:
Post a Comment