अंबेडकर पार्क की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Sunday, June 14, 2026

अंबेडकर पार्क की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

अंबेडकर पार्क की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार


लखीमपुर
खीरी। जनपद के ग्राम पंचायत मालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क की सुरक्षित भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण और गंदगी फैलाने के मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी डालचंद पुत्र गजोधर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत मालपुर में स्थित अंबेडकर पार्क (गाटा संख्या 58/1, क्षेत्रफल 1.0960 हेक्टेयर) की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा एवं निर्माण किया जा रहा है। साथ ही अंबेडकर चबूतरे के सामने गड्ढा बनाकर उसमें नल का गंदा पानी छोड़े जाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे पूरे परिसर में गंदगी फैल रही है और पार्क की गरिमा प्रभावित हो रही है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह स्थल सामाजिक और सार्वजनिक महत्व का है तथा यहां इस प्रकार की गतिविधियों से स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही है।

प्रार्थना-पत्र में प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि अंबेडकर पार्क की सुरक्षित भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अब इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो विवाद और गहरा सकता है।

No comments:

Post a Comment