आजाद समाज पार्टी ने की नाजिया इलाही खान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Tuesday, July 14, 2026

आजाद समाज पार्टी ने की नाजिया इलाही खान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

आजाद समाज पार्टी ने की नाजिया इलाही खान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग



लखनऊ | आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने मांग की गई है।

पार्टी नेताओं ने अपनी मांग में कहा कि ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हैं। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

संगठन के विधानसभा अध्यक्ष फरीद अंसारी ने मांग की है कि इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या उसके पूजनीय व्यक्तित्व के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का साहस न करे।

नाज़िया इलाही के विरोध में आज मोहम्मद तौफीक,रोहन कुमार , सरताज खान मोहम्मद अजहर, विक्की जाटव, विशाल कुमार, शुभम , शिवा और आदर्श सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment