बारिश में 'मुसीबत का रास्ता' बना अंडरपास 102/800, जलभराव से ग्रामीण बेहाल; स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
शीतल/बूटियाना। शीतल–बूटियाना मार्ग पर स्थित अंडरपास 102/800 एक बार फिर बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अंडरपास में भारी जलभराव हो गया है, जिससे बूटियाना गांव का संपर्क मार्ग प्रभावित हो रहा है और लोगों का आवागमन कठिन हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना इसी जलमग्न अंडरपास से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। कई बार लोग जान जोखिम में डालकर पानी से गुजरने को मजबूर होते हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि अंडरपास 102/800 में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित कर स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
- बड़ौदा मेव अलवर राज

No comments:
Post a Comment