झारखंड में भीम आर्मी को मिला नया नेतृत्व, सुरेश राम बने प्रदेश संयोजक; संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह नियुक्ति बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित मिशन को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुरेश राम संगठन की विचारधारा को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ को और प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।
प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर सुरेश राम ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे तथा सामाजिक बदलाव और संविधान आधारित विचारधारा को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
सुरेश राम की नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। विभिन्न जिलों से नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झारखंड में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का संगठनात्मक विस्तार और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

No comments:
Post a Comment