कोटपूतली-बहरोड़ में प्रतिभा सम्मान समारोह और 51 यूनिट रक्तदान का आयोजन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान के प्रदेश प्रभारी चेतराम बैरवा तथा प्रदेश सह-प्रभारी अमरचंद हर्षोलिया उपस्थित रहे। इनके साथ उम्मेद बैरवा, मोनू रेवाड़िया, नरेश मीरवाल एवं कृष्ण बाकोलिया सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व एवं विचारधारा से प्रेरित होकर कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अतिथियों ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं सामाजिक संगठनों ने सराहना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता, रक्तदान और समाज में प्रतिभाओं के सम्मान को समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment