मंडल आर्मी की मांग पिछड़ों के मसीहा मंडल आयोग के अध्यक्ष बी. पी. मंडल जी को भारत रत्न दिया जाये
दिल्ली। आज 25 अगस्त को महामानव पिछड़ो के मसीहा बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के चेयरमैन मंडल कमीशन रिपोर्ट के निर्माता शोषित ,वंचित समाज के रहबर साहब बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी की 102 वीं जयन्ती है। आज उनकी 102 वीं जयन्ती को समस्त पिछड़ा ,अनुसचित जाति व अनुसूचित जनजाति समाज "सामाजिक न्याय दिवस" के रूप में मना रहा है। इस मोके पर मंडल आर्मी ने बी पी मंडल को भारत रत्न देने की मांग की है।
मंडल आर्मी के संस्थापक अनिरुद्ध सिंह मंडल ने कहा कि केंद्र सरकारों व राज्य सरकारों विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा हमेसा से ही पिछड़ों की मंडल साहब में आस्था को भुनाया जाता रहा है व मंडल साहब और मंडल कमीशन के नाम पर गुमराह कर पिछड़ों का वोट ले सत्ता हथियाने के बाद मंडल साहब के सपने को कुचलने और पिछड़ों का हक छीनने का काम किया गया है। किसी भी दल की सरकार रही हो हमेसा ही पिछड़ा वर्ग व उसके महापुरुषों को छला व अपमानित किया गया है उनकी अनदेखी की गई है।
उन्होंने कहा कि संमस्त शोषित वंचित पिछड़ा वर्ग की तरफ से मंडल आर्मी ये मांग करती है कि पिछड़ों के मसीहा स्व. बी. पी. मंडल साहब को "भारत रत्न" देकर सम्मानित किया जाए व 25 अगस्त को "सामाजिक न्याय दिवस " घोषित कर राष्ट्र स्तर पर एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही मंडल आर्मी मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने ,जाति गणना कराने ,ओबीसी से क्रीमी लेयर को हटाने , पद्दोन्नति में आरक्षण लागू करने व निजीकरण पर रोक लगाने और मंडल साहब के नाम से पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप व निःशुल्क छात्रावास और यूनिवर्सिटी संचालित करने की मांग करती है।

No comments:
Post a Comment