किसानो की पहली जीत : किसानों को मिली दिल्ली में प्रवेश होने की इजाजत
नई दिल्ली(New Delhi)। किसान लगातार कृषि बिल का विरोध करने में लगे है। इतने दिन हरियाणा में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन सरकार ने उनकी बिलकुल नहीं सुनी। तब किसानो ने तय किया कि अब तो देश की राजधानी में जाकर ही सरकार को जगायेंगे। कल से किसान दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे है लेकिन प्रशासन पहले से ही उनको रोकने का इंतजाम कर रखा था।
आखिर किसानो ने कर ली दिल्ली फतह
कल रोकने के बाद भी किसान नहीं रुके आज फिर दिल्ली जाने के लिए तैयार हो गए और आखिर में उनको शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाजत मिल ही गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार आपको बता ने की कोशिश करे तो यह बुराड़ी इलाके में खाली ग्राउंड पर आंदोलन को शिफ्ट करने को लेकर चल रही है। पुलिस और किसान नेताओ के बीच बात - चित चल रही है। बात करने के बाद बुराड़ी इलाके में अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी है।
अभी भी इजाजत मिलने के बाद भी पुलिस पूरी तरीके से किसानो को प्रवेश करने की इजाजत नहीं दे रही है। अभी भी आंसू गैस के गोले दागे जा रहे है। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होने की भी खबरें आईं।
बहुजन समाज की सबसे तेज खबरें पाने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें, Twitter पर फॉलो भी करे और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
No comments:
Post a Comment