इस बार अनोखे रूप में मनाया जायेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन
![]() |
( BSP supremo Mayawati File Photo ) |
लखनऊ(Lucknow)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (BSP supremo Mayawati ) का जन्मदिन 15 जनवरी को मनाया जाता है। इनका जन्मदिन हमेशा से ही काफी चर्चा में रहता है। पूरी बहुजन समाज पार्टी ही नहीं बल्कि बहुजन समाज भी इनका का जन्मदिन हर वर्ष बड़े हर्ष के साथ अनोखे तरीके से मनाता है। लेकिन इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन अनोखे रूप में मनाया जायेगा। हर साल इनका जन्म दिवस मानाने के लिए पार्टी कई दिनों पहले से ही तैयारियों में जुट जाती है। इस बार भी जुट चुकी है।
जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा जन्मदिन
इस बार बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन "जनकल्याणकारी दिवस" के रूप में मनाया जायेगा। प्रदेशभर के सभी मंडलो में उनके जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसी के साथ इस बार कोविड - 19 को देखते हुए भीड़ जुटाने से मना किया गया है। पार्टी के प्रमुख नेता और कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता ही इसमें शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि अभी मायावती दिल्ली में है। कोरोना के चलते यह यही से ही पदाधिकारियों को निर्देश जारी करती है। हर बार मायावती अपने जन्मदिन पर सुबह लखनऊ और शाम को दिल्ली में केक काटती है और एक बड़ा कार्यक्रम रखकर उसको आयोजित करती है। लेकिन इस बार अभी कोरोना के कारण कोई कार्यक्रम की जानकारी नहीं आयी है लेकिन मंडल स्तर पर तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। लखनऊ में मंडल की बैठक हो चुकी है। जिसमे बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन को लेकर चर्चा हो चुकी है।
बहुजन समाज की सबसे तेज खबरें पाने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज
को लाईक करें, Twitter पर फॉलो भी करे और यूट्यूब चैनल को
सब्सक्राइब करें।
No comments:
Post a Comment