हार और बुलंदशहर विधानसभा चुनाव के नतीजे पर क्या बोले चंद्रशेखर, देखिए वीडियो
![]() |
Chandrashekhar Azad (File Photo) |
लखनऊ(Lucknow)| बिहार के विधानसभा चुनाव के साथ साथ एमपी और यूपी उपचुनावों के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। यहां सभी जगहों पर भारतीय जनता पार्टी ने गजब का प्रदर्शन किया। बिहार के साथ साथ उपचुनावों मे भी भाजपा की धमक रही। इन सब चुनावो मे सबसे ज्यादा सोसिल मीडिया पर बुलंदशहर विधानसभा के उपचुनावों की चर्चा है। यहां पर आजाद समाज पार्टी ने दस हजार से ज्यादा वोट लेकर राजनीतिक गलियारों मे एक नयी बहस छेड दी है।
दरअसल आपको बता दें कि बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर रहे। जिसके कारण लोगो का कहना है कि आजाद समाज पार्टी के कारण बसपा को नुकसान हुआ है और भाजपा जीत गयी।
नतीजो के सामने आने के बाद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। चंद्रशेखर ने कहा कि आज एक उपचुनाव के बाद भी हमारे चर्चे शुरू हो गए हैं। आगे आने वाले दिनों में पार्टी उत्कर्ष प्रदर्शन करेगी।
देखिए वीडियो -
बहुजन समाज की सबसे तेज खबरें पाने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें, Twitter पर फॉलो भी करे और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
No comments:
Post a Comment