जाने बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर कौन-कौन से होंगे सामाजिक कार्य - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Thursday, December 31, 2020

जाने बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर कौन-कौन से होंगे सामाजिक कार्य

 जाने बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर कौन-कौन से होंगे सामाजिक कार्य 

BSP supremo Mayawati (File Photo)


लखनऊ (Lucknow)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की का जन्मदिन हर बार सुर्खियों में रहता है।  इस बार भी अब धीरे -धीरे इनके जन्मदिन पर चर्चाये शुरू हो चुकी है। बसपा सुप्रीमो मयावती का जन्मदिन हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। हर बार उनके जन्मदिन पर बहुत प्रोग्राम रहते है। लेकिन इस बार कोरोना के चलते अभी तक इसी कोई जानकारी नहीं आयी है। 


इस बार बसपा सुप्रीमो मयावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा इसलिए सामाजिक कार्य भी आयोजित होंगे। रक्तदान शिविर और गरीबो को कम्बल बाटने जैसे कार्यक्रम भी होंगे। यूपी के जाटव बस्ती में स्थित बगीची में महिला सुरक्षा रक्तदान समूह बेटाक की गई। जिसमे बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर सहित और भी कई निर्णय लिए गए है। सुरक्षा रक्तदान समूह के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मयावती के जन्मदिन पर 15 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जायेगा। 


गरीबो को बाटे जायेंगे कम्बल 


बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को लेकर बसपा के नेता अभी से ही जुट गए है। अलीगढ़ में भी तैयारियां जोरो से चल रही है। जान कल्याण दिवस के रूप में भव्य आयोजन किया जायेगा। नुमाइश मैदान के पुनिया द्वारा के निकट स्थित मैदान में पूरा प्रोग्राम होगा। पदाधिकारी जिला प्रशासन से अनुमति भी ली है। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली  और अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह रहेंगे। इस अवसर पर वंहा गरीबो को कम्बल भी बाटे जायेंगे। 


बहुजन समाज की सबसे तेज खबरें पाने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज 

को लाईक करें, Twitter पर फॉलो भी करे और यूट्यूब चैनल को 

सब्सक्राइब करें।

No comments:

Post a Comment