जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान
जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद से यूपी में लगातार बयान सामने आ रहे हैं इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का भी बड़ा बयान सामने आया हैं जिस में उन्होंने सपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया हैं
मायावती ने इस प्रोजेक्ट का असली श्रेय अपनी सरकार को दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा कि इस हवाई अड्डे का ब्लूप्रिंट और बुनियादी काम उनकी सरकार के दौरान ही शुरू कर दिया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस एयरपोर्ट का का उद्घाटन किया था
मायावती ने आगे लिखा कि जहां तक सपा सरकार का सवाल है तो इनका ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश की गरीबी व पिछड़ेपन आदि को दूर करने हेतु विकास के ठोस कार्य करने के बजाय राजनीतिक फायदा उठाने में चला गया.
खासकर बी.एस.पी. सरकार द्वारा समाज के कमजोर तबकों के हित, कल्याण व उनके उत्थान हेतु लिए गए ऐतिहासिक फैसलों व किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को निष्क्रिय बनाने के साथ-साथ बहुजन समाज में जन्में महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के आदर-सम्मान में निर्मित शिक्षण व मेडिकल संस्थानों व जिला आदि का नाम बदलने व उनके नाम पर बने स्थलों, स्मारकों, एवं पार्कों आदि की अनदेखी व उपेक्षा करने के नकारात्मक, जातिवादी व राजनीतिक द्वेष में ही ज्यादातर समय लगी रही, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है.
मायावती ने आगे यूपी की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे विरोधी पार्टियों की छलावापूर्ण राजनीति व बहकावे में ना आकर बी.एस.पी. के 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति व सिद्धांत में विश्वास रखते हुए अपने व प्रदेश के विकास हेतु बी.एस.पी. के आयरन नेतृत्व पर ही भरोसा करें.

No comments:
Post a Comment