आदर्श सत्येंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय माल के प्रांगण में उषा इन्टरनेशनल लिमिटेड एवं सर्वोदय आश्रम पतंग प्रतियोगिता
लखनऊ : ग्रामीण क्षेत्रों के पारम्परिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए उषा इन्टरनेशनल लिमिटेड के निर्देशन में सर्वोदय आश्रम के द्वारा आदर्श सत्येंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय माल के प्रांगण में एक दिवसीय पंतग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है उषा सर्वोदय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के सलाहकार एवं रिटायर्ड पी०सी०एस० अधिकारी डा0 अशोक कुमार शुक्ला के संयोजन में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है
उषा इन्टरनेशनल लिमिटेड के राज्य समन्वयक आलोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गाँव गाँव खेलों को पारम्परिक रूप से खेलते थे उन खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए पतंग खेल प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम -2026 भी शायं 2:00 बजे 30-3-2026 आदर्श सत्येन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय माल के प्रांगण में किया जा रहा है जिसमें प्रथम पुरूस्कार ध्दितीय पुरूस्कार तथा तृतीय पुरस्कार के अलावा 05 ( पांच पुरूस्कार) , पुरस्कार देकर युवा शक्ति को प्रोत्साहित किया जायेगा।
सर्वोदय आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव ने आठ स्पेशल पुरस्कार केवल महिलाओं को प्रेरक सम्मान के रूप में सर्वोदय आश्रम द्वारा अलग से देगा ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण उषा सिलाई स्कूलों मास्टर द्रेनर में से होगे। सर्वोदय आश्रम के बरिष्ठ पर्यवेक्षक देशराज गौतम ने बताया कि लगभग 200 प्रतिभागियों भाग लेगे जिनके श्री गौतम जी प्रचार प्रसार कर रहे हैं सर्वोदय आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक बृजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सर्वोदय आश्रम दो सौ पतंग खिलाड़ियों को रंगीन टी शर्ट उषा इन्टरनेशनल लिमिटेड के सौजन्य से आदर्श सत्येन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय माल में सबसे पहले आने वाले पंजीकरण वालो लाभर्थियों को देगा श्री देशराज गौतम के पास प्रातः 10 बजे श्रीमती अहिंसा भारती श्रीमती अमिता सिह श्रीमती निशूगौतम श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता पंजीकरण करेगे।
आदर्श सत्येन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय माल के प्रशासनिक प्रमुख पंकज कुमार सिंह ने बताया कि समापन महाविद्यालय के प्रबन्धक विजय कुमार सिंह तथा महाविद्यालय की प्राचार्या जी तथा विशेष रूप से रिटायर्ड पीसी एस अधिकारी डा0 अशोक कुमार शुक्ला एवं "आयोजक प्रमुख आलोक त्रिपाठी समापन समारोह विशेष रूप से पतंग प्रतिभाशाली युवा का उत्साहित करेगे उपरोक्त जानकारी बृजेश कुमार सक्सेना ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।"

No comments:
Post a Comment