लखीमपुर खीरी में दलित को मजदूरी मांगना पड़ा भारी, दर्दनाक मौत
![]() |
| (फोटो : काल्पनिक और AI जेनरेटेड ) |
लखीमपुर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दलित युवक को अपनी मेहनत की कमाई मांगना भारी पड़ गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार कुलदीप नाम का दलित युवक पिछले कुछ महीनों से साजिद खान के पास काम कर रहा था
बताया जा रहा है कि 11 मार्च की शाम को जब दलित युवक ने अपने बकाया वेतन की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि साजिद खान ने पहले मारपीट की। मामला यहीं नहीं रुका तो साजिद खान ने दलित युवक कै खौलते हुए गुड़ के खोलते हुए कढ़ाई में धकेल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

No comments:
Post a Comment