यूपी की राजनीति में बसपा सुप्रीमो मायावती की सक्रियता, बुलाई बैठक - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Thursday, March 26, 2026

यूपी की राजनीति में बसपा सुप्रीमो मायावती की सक्रियता, बुलाई बैठक

                   यूपी की राजनीति में बसपा सुप्रीमो मायावती की सक्रियता, बुलाई बैठक   


(फोटो : मायावती, राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा )

लखनऊ  : अगले कुछ महीनो के बाद उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल काफी ज्यादा सक्रियता दिखा रहे हैं, प्रदेश में चार बार शासन में रह चुकी बहुजन समाज पार्टी भी अब धीरे-धीरे 27 के चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा रही है 


पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अचानक 31 मार्च को लखनऊ में अपने संगठन व पार्टी की एक बड़ी मीटिंग बुलाई है लखनऊ में इसे बैठक में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम छोटे बड़े पदाधिकारी को बुलाया जाएगा 


27 के चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति 


लखनऊ में 31 मार्च को बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बड़ी पार्टी मीटिंग बुलाई है अंदाजा लगाया जा रहा है कि बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर सकती है अपने सभी जिलों के जिला अध्यक्ष को भी इस बैठक में बुलाया है ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बैठक में संभावित प्रत्याशियों का चयन का भी निर्देश दिया जा सकता है 


बताया जा रहा है कि सिर्फ बैठ के अंदर बहुजन समाज पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी वह बड़े चेहरे नजर आएंगे , पिछले कुछ दिनों से लगातार आकाश आनंद की बढ़ती सक्रियता के बीच इस बैठक में आकाश आनंद और सतीश चंद्र मिश्रा सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे 


बताया जा रहा है कि 29 मार्च को अखिलेश यादव की रैली के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती की यह बड़ी बैठक 2027 की चुनाव को लेकर काफी ज्यादा अहम मानी जा रही है

No comments:

Post a Comment