दलित परिवार के साथ मारपीट के मामले में सड़कों पर उतरा बहुजन समाज - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Sunday, May 10, 2026

दलित परिवार के साथ मारपीट के मामले में सड़कों पर उतरा बहुजन समाज

दलित परिवार के साथ मारपीट के मामले में सड़कों पर उतरा बहुजन समाज



लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना माल के अंतर्गत 6 मई को एक दलित परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस मामले को लेकर बहुजन समाज के विभिन्न समाजसेवी और नेता पदाधिकारी सडको पर उतरे। 


आज रविवार थाना माल में पीड़ित दलित परिवार को न्याय दिलाने हेतु बहुजन समाज के  समाजसेवी और युवाओं ने भारी संख्या में पहुंचकर एकजुटता का परिचय दिया।


आंदोलनकारी नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा दो दिन का समय लिया गया है।  लेकिन यदि तय समय के भीतर पीड़ित माता फरसाना जी के परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अत्याचार के खिलाफ खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।


पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने उनकी किसी भी प्रकार से कोई सुनवाई नहीं किया और अभी तक मेडिकल भी नहीं करवाया।

No comments:

Post a Comment