बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वालो पर लगाओ रासुका, समझौते की खबर झूठी
रेवाड़ी : बीतें दिनों में हरियाणा के गांव शहबाजपुर खालसा में संविधान निर्माता बाबासाहेब की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा गया था उस मामले को लेकर विवाद काफी ज्यादा सुर्खियों में है मामले में नया मोड़ तब आया जब नई प्रतिमा स्थापित करके समझौते की की बात आई थी जिसे भीम आर्मी ने पूरी तरीके से नकारा है और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की
मामले में भीम आर्मी ने बताया है कि प्रतिमा स्थापित करके समझौते की झूठी अफवाह फैला रहे है जबकि गांव में कब प्रतिमा स्थापित की गई है इसकी सूचना ना जिला प्रशासन रेवाड़ी को दी गई और ना ही समाज को इसकी जानकारी थी
मामले में भीम आर्मी रेवाड़ी से जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि डीएसपी ऑफिस बावल पहुंचे और डीएसपी महोदय से मुलाकात कर शहबाजपुर खालसा में तोड़ी गई बाबा साहब की प्रतिमा तथा गांव कसोला में फाड़ी और जलाई गई तस्वीर पर त्वरित मांग करते हुए मामलों में जांच के दायरे को भी बढ़ाने की बात रखी
घटना में भीम आर्मी रेवाड़ी की प्रमुख मांग है कि आरोपियों पर रासुका एक्ट लगाया जाए, ताकि कठोर कार्रवाई को देखते हुए भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व महापुरुषों का अपमान ना करें। प्रतिमा वाले स्थान पर प्रशासन सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करें।
समझौते की खबर का खंडन करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि भीम आर्मी जिला कार्यकारिणी से बाहर के ऐसे लोग जिन्होंने किसी भी सोशल मीडिया नेटवर्कों पर भीम आर्मी रेवाड़ी नाम से अकाउंट बनाया हुआ है उनका दुरुपयोग कर रहे है आगे से ऐसा ना करे और कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए वो उन सभी ऐसे अकाउंट को डिलीट करें वरना संगठन की और से कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment