गोली मारकर दलित की हत्या, बसपा जिला अध्यक्ष ने की मुलाकात
शामली : गांव खंद्रावली में 1 मई 2026 को हुउ आशु कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार की निर्मम गोली मारकर हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित परिवार के साथ बसपा के नवनियुक्त जिलाधिकारी शामली एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात की
बसपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने बताया कि प्रशासन के समक्ष पीड़ित परिवार की आवाज को मजबूती से उठाया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी एवं कठोर कार्यवाही की मांग की
मामले में अब तक कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रशासन द्वारा तेजी से कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया है
बसपा के बात करने के बाद डीएम एवं एसपी ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बसपा नेताओं ने बतायाकी बहुजन समाज पार्टी सदैव पीड़ित, शोषित एवं कमजोर वर्ग की आवाज बनकर उनके न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी।
इस दौरान बसपा यूनिट शामली के समस्त साथियों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

No comments:
Post a Comment