गाजियाबाद रिटायर फौजी के बेटे आयुष की मौत का मामला, 6 महीने बाद दर्ज हुई FIR; पिता ने जताई हत्या की आशंका - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Tuesday, June 23, 2026

गाजियाबाद रिटायर फौजी के बेटे आयुष की मौत का मामला, 6 महीने बाद दर्ज हुई FIR; पिता ने जताई हत्या की आशंका

गाजियाबाद रिटायर फौजी के बेटे आयुष की मौत का मामला, 6 महीने बाद दर्ज हुई FIR; पिता ने जताई हत्या की आशंका


गाजियाबाद। साहिबाबाद के करहेड़ा क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त वायु सैनिक खजान सिंह के पुत्र आयुष प्रताप सिंह की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब छह महीने पहले सड़क दुर्घटना मानकर बंद हो चुके इस मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आयुष की मौत कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का परिणाम हो सकती है।

खजान सिंह के अनुसार उनका पुत्र आयुष प्रताप सिंह आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 28 दिसंबर 2025 को वह घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन कुछ समय बाद उसके घायल होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को उसकी मौत की जानकारी दी गई। शुरुआत में परिवार ने इसे सड़क दुर्घटना माना, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों ने कई सवाल खड़े कर दिए।

परिवार का दावा है कि पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्टों में मिले संकेतों के बाद उन्हें घटना पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियां जुटानी शुरू कीं। खजान सिंह का आरोप है कि बुलंदशहर के एक परिषदीय विद्यालय के कुछ कर्मचारियों तथा पाइपलाइन निर्माण से जुड़े लोगों के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते उनके बेटे को निशाना बनाया गया।

इस बीच Ambedkarite People’s Voice ने भी इस मामले को लगातार उठाया और छह महीने बाद पीड़ित परिवार की आवाज को दोबारा प्रमुखता से सामने लाया। मामले को पुनः चर्चा में आने के बाद न्याय की मांग तेज हुई और पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली।

No comments:

Post a Comment